जितेन्द्र नाथ प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय नाथ समाज हरियाणा ने किया 4 बार रक्तदान
रिपोर्टर भगवत शर्मा
दिव्यांग जगत न्यूज पेपर & चैनल
टाईगर क्लब परिवार की मुहिम चार माह पर – रक्तदान के तहत जितेन्द्र नाथ प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय नाथ समाज हरियाणा ने किया रक्तदान- मुख्य संरक्षक राकेश यादव
आज दिनांक 18-12-2021 टाईगर कल्ब परिवार की मुहिम चार माह पर – रक्तदान के तहत जितेन्द्र नाथ प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय नाथ समाज हरियाण ने किया रक्तदान।
इस अवसर पर टाइगर कल्ब प्रधान राकेश यादव ने बताया कि टाइगर क्लब परिवार की मुहिम चार माह में एक यूनिट रक्तदान के तह रक्तदाता की रक्तदान से पहले रक्त सम्बंधित सभी जांचे की जाती हैं इस मुहिम से अभी 58 रक्तवीर जुड़ चुके हैं जो हर चार माह बाद एक यूनिट रक्तदान करेंगे । इसी कड़ी में आज जितेन्द्र नाथ प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय नाथ समाज हरियाणा गांव पटीकरा ने रक्तदान कर इस मुहिम को आगे बढ़ाया ।इस अवसर पर जितेन्द्र नाथ प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारत वर्षीय नाथ समाज हरियाणा ने बताया कि टाईगर क्लब युवाओं में रक्तदान के प्रति जागरूकता लाने में अहम भूमिका निभा रहा है ओर इसका पूरा श्रेय टाईगर क्लब मुख्य संरक्षक राकेश यादव को जाता है ।
में युवाओं से टाइगर कल्ब परिवार की मुहिम से जुड़ने की अपील करता हूँ।
अंत मे टाइगर कल्ब प्रधान राकेश यादव ने कहा कि हर जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध करवाने का टाईगर क्लब प्रयास करता रहेगा ।
इस अवसर पर टाइगर कल्ब मुख्य संरक्षक राकेश यादव,जितेन्द्र नाथ
प्रदेश अध्यक्ष
अखिल भारत वर्षीय नाथ समाज हरियाणा,मोहित कौशिक , अरुण सोनी आदि सदस्य मौजूद थे।