झडवासा के सचिव संघ व दूधियों ने जताया सरस डेयरी प्रबंधन का आभार और मांगी तीन मांगे
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के झड़वासा कस्बे के दूधियों और सचिव संघ ने सरस डेयरी के प्रबंधन का आभार जताया और प्रबंधन से ओर तीन मांगे मांगी ।
झड़वासा सरस से जुड़े दूध उत्पादक एवं राज्य दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों के सचिव संघ अजमेर के अध्यक्ष पारस मल जैन ने मुख्य मंत्री दुग्ध सम्बल योजना का पांच रुपये प्रति लीटर की जो अनुदान राशि कुछ महीनों से बकाया चल रही थी उसमें से माह अगस्त और सितम्बर 2022 की दो माह का भुगतान पशुपालकों के खातों में समायोजन करने पर अजमेर डेयरी अध्यक्ष रामचन्द्र चौधरी और प्रबंधक मदन लाल बागड़ी का आभार जताया।
साथ ही दूध का व दूध सम्बल योजना दोनों का भुगतान प्रति माह करने व दुग्ध समितियों के सचिवों हर माह जन सुनवाई करने की भी सरस डेयरी प्रबंधन से मांग की।
इस मौके पर दूध उत्पादक पांचू खटाणा, रघुवीर सिंह, नारायण सिंह गौड, भँवर चाँदीला, विजय पटेल और सचिव विनोद जैन आदि उपस्थित थे।