झड़वासा शाला विकास और प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती ग्राम झड़वासा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को प्रधनाचार्य कौशल्या यादव की अध्यक्षता में शाला विकास और प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित की गई।
उक्त बैठक में शाला विकास और प्रबंधन समिति के पटल पर प्रधानाचार्य कौशल्या यादव द्वारा विद्यालय की विभिन्न योजनाएं छात्रवृति, राजश्री आरकेएसएमबीके, पीएम श्री व अन्य गतिविधियों और बच्चों की यूनिफॉर्म, बच्चों को आयरन गोली वितरण, मीनू अनुसार पोषाहार, पोषाहार कक्ष में फर्श लगवाई, खेल मैदान में पौध को पानी पिलाने के पाईप लाइन बिछाई, डीएमएफटी मद दो कमरे निर्माण, एसएमए अकाउंट की जानकारी, जनवरी माह में होने वाले एसएमसी एसडीएमसी प्रशिक्षण, विद्यालय में अतिरिक्त क्लास लेने, खेल मैदान में तार बन्दी करवाने और परीक्षा की तैयारी के लिए बच्चों को घर पर नियमित पढ़ाई करवाने की जानकारी दी। इस बैठक में विधायक प्रतिनिधि के रूप में पांचू हवलदार, नोरत बैरवा, अनिल पंवार और मांगीलाल जाट को भी सदस्यों में जोड़ा गया।
इस मौके सरपंच भँवर सिंह गौड, अब्दुल आहत, पूर्व सरपंच देवकरण गुर्जर, पूर्व उपाध्यक्ष तेजमल जाट, शिवराज जाट, हगामी लाल मोटिस, वीरेंद्र सिंह राठौड़, सागर कंवर, अनिल पंवार और नारायण फारक आदि उपस्थित थे।