झडवासा पुलिस ने ली शांति समिति की बैठक
होली का पर्व मिलजुल कर मनाए
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती झड़वासा कस्बे की पुलिस चौकी पर होली के पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक बुधवार को ली गई।
यह बैठक उपनिरीक्षक समीर कुमार सेन की अध्यक्षता में आयोजित की गई । बैठक में पुलिस अधिकारी सेन ने बताया की होली के त्यौहार को आपसी सोहार्द व भाई चारे के साथ मनाकर पुलिस का सहयोग करना है।
इस मौके पर झड़वासा पुलिस चौकी बैठक में न्यारां व झड़वासा सरपंच भँवर सिंह गौड व मुकेश गुर्जर ने कहा की झड़वासा पुलिस चौकी पर स्टाफ की कमी है उसे पूरा किया जाए । साथ ही झड़वासा के पूर्व सरपंच देवकरण गुर्जर ने बताया की जो स्टाफ है , उसे भी अन्यत्र ड्यूटी पर ना लगाया जाए ताकि कानून व्यवस्था बनी रहे।
इस अवसर पर आयोजित बैठक में तेजमल जाट,शिवराज जाट, दिनेश सोनी, कैलाश खाती, सुरेन्द्र सिंह , कैलाश खाती दिनेश वैष्णव , सुरेन्द्र सिंह , पुलिस कर्मी मनजीत सिंह व राकेश सहित कई ग्रामवासी उपस्थित थे।