राजस्थान सरकार द्बारा चलाये जा रहे युवा महोत्सव मे ब्लॉक स्तरीय सामूहिक नृत्य में झड़वासा प्रथम
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजस्थान सरकार द्वारा चलाये जा रहे युवा महोत्सव मे नसीराबाद उपखण्ड मे झड़वासा ग्राम पंचायत प्रथम रही।
प्रधानाचार्य कौशल्या यादव ने बताया की राजस्थान में चल रहे राजस्थान युवा महोत्सव के तहत विभिन्न नृत्य व अन्य कई प्रतियोगिताओं में सामूहिक नृत्य प्रतियोगिता में झड़वासा की नृत्य टीम में ममता दरोगा, सुमन बैरवा, सोनिया गुर्जर, अंतिम कंवर, अंजू जाट व रक्षा कंवर ब्लॉक स्तर पर प्रथम रही।
इसी तरह झड़वासा की ही आरती गुर्जर ने क्ले आर्ट प्रतियोगिता में भी ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया । जिससे छात्राओं व अभिभावकों में काफी उत्साह व खुशी देखी गई। उल्लेखनीय है की 3 अगस्त को जिला स्तरीय उक्त महोत्सव की प्रतियोगिता होगी।
इस मौके पर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी राकेश कटारा ने झड़वासा की टीम को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया । इस अवसर पर प्रधानाचार्य कौशल्या यादव, कम्प्यूटर अनुदेशक रमेश चंद व सुमन शर्मा ने भी उपस्थित होकर इस नृत्य टीम का होंसला बढ़ाया।