पुष्कर मे जयकार ( राव ) समाज ने नगरपालिका से की छात्रावास/धर्मशाला भूमि आबंटन की मांग

पुष्कर मे जयकार ( राव ) समाज ने नगरपालिका से की छात्रावास/धर्मशाला भूमि आबंटन की मांग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जयकार ( राव ) समाज समिति पुष्कर के अध्यक्ष गजानन्द राव ने बताया कि 27 सितम्बर 2021 को नगरपालिका पुष्कर को समाज के लिए छात्रावास /धर्मशाला बनवाने हेतू प्रस्तुत पत्रावली पर प्रकाशित उजरदावा आपत्ति सूचना के संदर्भ में समाज द्वारा संस्थागत भूमि आबंटन हेतु पुष्कर नगरपालिका कार्यालय से प्राप्त पत्र अनुसार चाही गई सभी कागजी कार्यवाही पूर्ण कर राशि 5 हजार रुपये का ड्राफ्ट सहित पत्रावली प्रस्तुत कर दी थी । जिस पर नगरपालिका द्वारा राशि जमा कर इसकी सामाचार पत्र में उजर दावा आपत्ति प्रकाशित भी करवा दी गई । जिसे करवाये लगभग 3 माह बीत चुके हैं, किन्तु आज तक नगरपालिका द्वारा भूमि आबंटन की सूचना नहीं दी गई हैं । जयकार समाज के अध्यक्ष राव ने इस सम्बन्ध मे नगरपालिका पुष्कर के उच्च अधिकारियों से
निवेदन कर कहां है कि हमारी संस्था को 7 दिवस में संतोषप्रद पत्र दिलाये । जवाब नहीं मिलने पर विवश होकर उच्च अधिकारियों को कार्रवाई हेतु सस्था लिखने के लिए बाध्य होगी ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment