जयकार (राव) समाज ने भूमि आवंटन की मांग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जयकार (राव) समाज सेवा संस्थान पुष्कर ने श्री राव राघवेन्द्र छात्रावास के लिए भूमि आबंटन हेतु दिनांक 17 सितम्बर को पुष्कर मे आयोजित प्रशासन शहरों के संग कार्यक्रम में छात्रावास को भूमि आवटंन हेतू दस्तावेज जमा करवाये थे ।जिस पर दिनांक 22दिसम्बर को अधिशाषी अधिकारी कार्यालय की ओर से समाचार पत्रो मे उजरदारी सूचना प्रकाशित करवा 7 दिवस में आपत्ति मांगी गई थी । इसके पश्चात जयकार (राव) समाज द्वारा 5000 रुपये का डी डी लगाकर नगर पालिका मे जमा कर रसीद उपलब्ध प्राप्त कर ली है। जयकार (राव) समाज के अध्यक्ष एवं भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य गजानन्द राव ने नगरपालिका पुष्कर को इस सामाजिक संस्था को रियायती दर पर भूमि आबंटन का 14 फरवरी को होने वाली बैठक में अनुमोदन करवाने की मांग की है ।