झुनझुनवाला के जन्मदिन दिवस पर जवाहर फाउंडेशन द्वारा बुधवाडा में 50 स्वेटर वितरित
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । क्षेत्र के बुधवाडा में सामाजिक सरोकार के क्षेत्र में अग्रणी संस्था जवाहर फाउंडेशन के संस्थापक उद्योगपति एवं समाजसेवी रिजु झुनझुनवाला के जन्मदिवस के अवसर पर कड़ाके की ठंड में जरूरत मंदों को राहत प्रदान करने के लिए युवा कांग्रेस नसीराबाद क्षेत्र अध्यक्ष एवं प्रभारी जवाहर फाउंडेशन गुल मोहम्मद कायमखानी के नेतृत्व में 50 स्वेटर का वितरण कर स्वेटर वितरण अभियान का शुभारंभ किया गया। सभी ने झुनझुनवाला की दीर्घायु की कामना की। कायमखनी ने बताया कि इस अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र में पांच सौ जरूरत मंदो एवं निर्धनों को गर्म कपड़ो का वितरण किया जायेगा। इस दौरान युवा कांग्रेस के महासचिव प्रकाश वैष्णव, हेमन्त जांगिड़, विनोद मेघवंशी, मुजाहिद हुसैन, फिरोज खान, अभिषेक देवड़ा सहित युवा कांग्रेस एवं संस्था के सदस्य मौजूद रहे।