जाट समाज संस्थान का दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम 6 नवम्बर को
-नियामत जमाला-
भादरा, 1 नवंबर /स्थानीय आर्य समाज भवन में जाट समाज संस्थान भादरा की लाधूराम जेवलिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में दीपावली पर 6 नवंबर को संस्थान की ओर से दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया हैं। बैठक में संस्थान अध्यक्ष बलवन्त सिंह सहू , सचिव रामस्वरूप कस्वां , कोषाध्यक्ष धर्मपाल भाम्भू ,संरक्षक राजेन्द्र बेनीवाल ,जगदीश पूनियाँ , नत्थुराम पूनियाँ, दलीप सिंह सिहाग ,वेदपाल गोदारा, करणसिंह बेनीवाल , सतबीर सिंह दलाल , अशोक हुड्डा , सुनील बेनीवाल व वरूण चौधरी आदि ने अपने विचार रखे ।बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 6 नवम्बर को दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन सुबह साढे दस बजे आर्य समाज भवन भादरा मे आयोजित करने का निर्णय लिया गया। । इस कार्यक्रम मे भामाशाहों का सम्मान भी किया जाएगा।
फोटो_बैठक का दृश्य