मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर। नसीराबाद क्षेत्र सहित आस पास के ग्रामीण अंचल में आज शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मन्दिरों में कृष्ण जन्मोत्सव की सुन्दर व मनोहरम झांकियां सजाई जा रही है। मन्दिरों को आकर्षक विद्युत लड़ियों व फरियो से सजाया गया है। क्षेत्र के कई मन्दिरों में रात्रि 12 बजे तक भजन संध्या होगी तो कई मन्दिरों में कृष्ण जन्मोत्सव के सिरियल दिखाएं जाएंगे। देरांठू के ढाबा मोहल्ला स्थित ठाकुर जी के मन्दिर पर हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी। जिसमें विजेता टीम को 2100 रुपए नगद पुरस्कार दिया जाऐगा। रात्रि 12 बजे मन्दिरों में सामुहिक महाआरती के पश्चात खीर , पंजीरी व मीठे दही का प्रसाद वितरित किया जायेगा।