जांगिड़ बने सरवाड़ उपखण्ड ग्रामीण पत्रकार समिति के अध्यक्ष

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर। सरवाड़ उपखण्ड के ग्राम अरवड में रविवार को ग्रामीण पत्रकार समिति की बैठक प्रांतीय सचिव राजेश कुमार वर्मा झड़वासा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। सरवाड़ उपखंड की नई कार्यकारिणी का गठन पूर्व नियुक्त अध्यक्ष नाथू लाल जांगिड़ के निर्देशन में किया गया। सरवाड़ उपखंड की कार्यकारिणी में संरक्षक समद अली मंसूरी, उपाध्यक्ष भगवान वैष्णव बोराड़ा, सचिव रामावतार जांगिड़, सह सचिव मदन लाल आजाद, कोषाध्यक्ष भगवान सेन बिड़ला, महामंत्री दिनेश छीपा सांपला, प्रचार मंत्री जीवराज प्रजापति, संगठन मंत्री राजू शर्मा कासीर, संगठन प्रभार शिवशंकर वैष्णव, गोकुल चंद माली,दशरथ लालनेचा, बालूराम धाकड़ को सौंपा गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष विजय परासर, जिला अध्यक्ष अजमेर घनश्याम सिंह राठौड़, महामंत्री प्रदेश पूरणमल उदय, जिला कार्यकारिणी सदस्य चंद्रप्रकाश टेलर आदि मौजूद रहे। बैठक में पत्रकार हितो पर भी चर्चा की गई।

Author: admin