भाजपा श्रीनगर मण्डल पर जन आक्रोश महा मिस कॉल अभियान की शुरुआत

भाजपा श्रीनगर मण्डल पर जन आक्रोश महा मिस कॉल अभियान की शुरुआत

श्रीनगर मण्डल के सभी कार्यकर्ताओं ने लिया जनआक्रोश महासभा में भाग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । भाजपा अजमेर देहात जिलाध्यक्ष
देवीशंकर भूतड़ा एवं नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा के दिशा निर्देशानुसार सोमवार को भाजपा श्रीनगर मण्डल पर राजस्थान सरकार की जन विरोधी नीतियों व तुष्टिकरण के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा के समापन पर तीन दिवसीय
“महा मिसकॉल” अभियान की शुरुआत शक्ति केन्द्र कानाखेड़ी से की गई। मण्डल अध्यक्ष के के जोशी तिहारी ने बताया कि भाजपा श्रीनगर मण्डल पर सभी बूथों पर अधिक से अधिक संख्या में जनआक्रोश मिस कॉल अभियान चलाया जाएगा। सभी मण्डल पदाधिकारी द्वारा अधिक से अधिक संख्या में बूथ पर अभियान चलाया जाएगा।
महा मिस कॉल अभियान के बाद सभी कार्यकर्ता नसीराबाद विधायक रामस्वरूप लांबा के नेतृत्व में मागंलियावास मे आयोजित जनाक्रोश महासभा में पहुंचे ।
इस दौरान अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष सुनीता यादव , अजमेर देहात जिला मंत्री अनीता बेरवा , भाजपा श्रीनगर मंडल अध्यक्ष केके जोशी , भाजपा अजमेर देहात जिला उपाध्यक्ष रामकरण यादव , श्रीनगर मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव , श्रीनगर मंडल महामंत्री महावीर मेघवंशी , महामंत्री मेघराज रावत , मंडल मंत्री कुलदीप जोशी, वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह रावत , विक्रम सिंह रावत , विष्णु रावत , युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राहुल रावत , आईटी संयोजक उत्तम सिंह रावत , भाजपा कार्यकर्ता संतोष टांक सहित शक्ति केन्द्र के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment