जलदाय कार्मिकों ने इंटक यूनियन में विश्वास जताया
दिव्याग जगत / बाड़मेर / रघुवीर पंचारिया शिव उपखंड में जलदाय कर्मचारियों कि बैठक बाड़मेर के जिला अध्यक्ष जगदीश चौहान एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष टिकमाराम चौधरी व प्रदेस के प्रचार मंत्री खुशालाराम माली के आथित्य में जलदाय कार्यालय उपखंड शिव में सम्पन्न हुई बैठक में जलदाय कर्मचारियों कि लम्बित मांगों को लेकर भीखसिंह राजपुरोहित ने विस्तार से बताया कि 23फरवरी को मुख्यमंत्री महोदय द्वारा जो बजट पेश किया गया है उसमें राजस्थान के इतिहास में पहली बार करर्मचारियो को लाखों रुपए का जो आर्थिक नुकसान हो रहा था उस 30-10-17के आदेश को ही निरस्त करके 2004के बाद में करर्मचारियो को पेंशन लागू करना,25सालो से कार्यरत जनता जल योजना कार्मिकों को जलदाय विभाग में समायोजित करना, सहित विभिन्न मांगों को लेकर प्रांतीय मजदूर यूनियन इंटक के मांग पत्र को मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए जलदाय कर्मचारियों की विभिन्न मांगों का निराकरण किया गया है इस दौरान जिला संगठन मंत्री खुशाला राम द्वारा विभिन्न जल योजना से आए सभी कर्मचारियों का का आभार जताते हुए स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
विभिन्न गांवों के जल योजनाओं से आए श्रमिकों ने अपनी मांगों को लेकर यूनियन को अवगत करवाते हुए प्रांतीय नल मजदूर यूनियन इंटक मैं भरोसा जताते हुए सदस्यता ग्रहण की
जगदीश सिंह चौहान ने बताया कि इंटक हिंदुस्तान का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है तथा हमेशा से ही कर्मचारियों एवं मजदूरों के हित की बात करता है
कार्यक्रम में जनता जल योजना के जिला प्रभारी इलियास खान उपखंड शिव सहित विभिन्न जनता जल योजना के कार्मिक भी उपस्थित थे
तथा इस कार्यक्रम में सज्जन सिंह बख्शा राम ,प्रीतम सिंह ,गोरखा राम ,खंगार सिंह जगमाल राम, उपखंड गडरा रोड से आईदान खान आज खान शिव से लाखाराम , गिरधर सिंह, पर्वत सिंह ,मांगीलाल ,हुकुम सिंह, भंवरलाल ,अमराराम ,गोरखा राम, सवाई राम, अमराराम, पेमाराम, चंदन दान,नीम्बदान पुरखाराम ,हुकुम सिंह , भंवर लाल, भीमाराम, राउराम, बाबूलाल, लाखाराम, खंगार सिंह,सहित विभिन्न जल योजनाओं के कार्मिक उपस्थित रहे