वर्तमान समय मे उपयोगी साबित हो रही है जैन संस्कार विधि – तेयुप चलथान

वर्तमान समय मे उपयोगी साबित हो रही है जैन संस्कार विधि – तेयुप चलथान

जैन संस्कार विधि से मनाई शादी सालगिरह

अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के तत्वावधान में तेरापंथ युवक परिषद् चलथान ने श्री शंकरलाल दुगड़ के यहां उनके पुत्र ज्ञान दुगड़ व पुत्रवधु वर्षा दुगड़ की २० वी शादी सालगिरह का कार्यक्रम जैन संस्कार विधि से किया गया।
मुख्य संस्कारक श्री राकेश दक ने सहयोगी संस्कारक श्री निर्मल दक के साथ मिलकर जैन मंत्रोच्चार के द्वारा कार्यक्रम संपादित किया ।

परिषद् के परामर्शक श्री किरण मेहता ने बताया की अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् की 351 शाखाएं पूरे देश और विदेश मे जैन संस्कार विधि जन जन की विधि बने इस ओर प्रयासरत है। मुख्य संस्कारक श्री राकेश दक ने बताया कि जैन संस्कार विधि वर्तमान समय की मांग है। इसमे बाहरी आडंबर,फिजूलखर्ची एवं हिंसा के अल्पीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाता है। आपके परिवार में आने वाले किसी भी मांगलिक प्रसंग को सादगी से जैन मंत्रोच्चार के साथ मनाया जाने वाला यह महनीय उपक्रम है।इस माध्यम से संस्कारक जैन मान्यताओ को भी जन जन तक पहुचाने का कार्य करते है।
निर्मल दक ने उपस्थित परिवार जन को आशीर्वाद के रूप में मंत्र सुनाकर उनसे वर्ष भर के लिए संकल्प ओर त्याग करवाये । कार्यक्रम में तेयुप परामर्शक श्री दिनेश बाबेल ,मंत्री दीपक खाब्या ,सहमंत्री बिपिन पितलिया ,संगठन प्रभारी अशोक कुमठ ने उपस्थित रहकर शुभकामनाएं प्रेषित की । श्रीमति वर्षा दुगड़ ने कहा की जीवन में पहली बार जैन संस्कार विधि से शादी सालगिरह मनाने का अवसर मिला है । में सभी से आह्वान करती हु की आपके घर में कोई भी मांगलिक कार्यक्रम हो उसे जैन संस्कार विधि से मनाने का लक्ष्य रखे । परिवार से मातु श्री श्रीमति कंचन देवी दुगड़ ने अपने विचार व्यक्त करते हुए संस्कारको का आभार व्यक्त किया। ये सारी जानकारी परिषद मीडिया प्रभारी विकेश दक ने दी।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment