जैन मुनि की भविष्यवाणी सच होगी या नही,भविष्य के गर्भ में।

ग्वालियर. मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक जैन मुनि ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी की है. जैन मुनि ने कहा कि हो सकता है कुछ दिन में आप इन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखें. यह घटना ग्वालियर के फूलबाग पर आयोजित गजरथ महोत्सव के दौरान हई . सिंधिया मंगलवार को यहां आयोजन के दौरान जैन संत से आर्शीवाद लेने पहुंचे थे.

सिंधिया ग्वालियर आए थे. इस दौरान वे गजरथ महोत्सव में पहुंचे. यहां उन्होंने मुनिश्री विजयेश सागर और विहर्ष सागर से आशीर्वाद लिया. इसी दौरान मुनि विजयेश सागर ने कहा कि यहां चर्चा होती है कि हो सकता है कुछ दिन बाद सिंधिया को आप मुख्यमंत्री के रूप में देखें. यह सुनते ही सिंधिया के साथ आए समर्थकों ने जयकारे लगाने शुरू कर दिए.

जीत हमेशा धर्म और सत्य की

सिंधिया को आशीर्वाद देने के बाद विजयेश सागर महाराज ने कहा कि सिंधिया हमेशा विकास की बात करते हैं. वे ग्वालियर के विकास के साथ ही प्रदेश में नए आयामों को स्थापित करने के प्रयास कर रहे हैं. युद्ध चाहे महाभारत का हो या राजनीति का, हमेशा धर्म और सत्य की जीत होती है. सही समय पर सही निर्णय ही आपको सफल बनाते हैं. यह बात सुनते ही ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मुनिश्री को नमस्कार किया.

Author: admin

Comments (0)
Add Comment