जयकार सेवा संस्थान पुष्कर ने की भूमि आवंटन की मांग

जयकार सेवा संस्थान पुष्कर ने की भूमि आवंटन की मांग

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । जयकार सेवा संस्थान पुष्कर ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका पुष्कर को पत्र लिखकर भूमि आवंटन की मांग की । संस्थान पुष्कर के अध्यक्ष गजानन्द राव ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका पुष्कर को पत्र लिखकर अवगत कराया कि समाज द्वारा पुष्कर मे भूमि आवटंन की मांग की थी । जिस पर स्थानीय कार्यालय द्वारा उजरदारी सूचना 22 दिसम्बर को प्रकाशित कर आपत्ति भी प्रकाशित करवाई थी । जिसे करीब डेढ माह व्यतीत हो गया । किन्तु आज तक सामाजिक संस्था को भूमि आवटंन की अग्रिम प्रक्रिया से अवगत नही कराया जा रहा है । राव ने प्रशासन शिविर मे प्रस्तुत पत्रावली पर अतिशीघ्र कार्यवाही कर भूमि आवटंन कर पट्टा दिलवाने की मांग विभाग के अधिकारियों से की है ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment