जय राजपूताना संघ ने आर्थिक रूप से कमजोर क्षत्राणी की करी पेशंन चालू
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जय राजपुताना संघ द्वारा संचालित व विप्सा रेटा द्वारा प्रेरित क्षत्राणी कल्प योजना द्वारा ग्राम भांवता मे आर्थिक रूप से कमजोर एक क्षत्राणी की पेंशन चालू की गई । जय राजपुताना संघ प्रदेश सहसंयोजक हरिसिंह राठौड़ नान्दला ने बताया कि क्षत्राणी कल्प योजना के माध्यम से जरूरतमंद विधवा क्षत्राणियों व आर्थिक रूप से असक्ष्म परिवारों की पेंशन , सिलाई मशीन व शिक्षा के लिए छात्रवृत्ति व पाठ्य सामग्री के रूप में सहायता की जाती है । इसी कड़ी में बुधवार को भांवता मे एक पेंशन चालू की गई । इस दौरान राजेंद्र सिंह भांवता BDO साहब
केशर सिंह राठौड़ भांवता , दशरथ सिंह नाथुसर , दौलत सिंह ढाल उपस्थित रहे ।
दशरथ सिंह नाथुसर ने समाज बन्धुओं से आग्रह किया है कि समाज द्वारा समाज हित मे जारी इस मुहिम को आगे बढाने के लिए अपना योगदान देकर इस क्षत्राणी कल्प से जुड कर समाज की इस सकारात्मक कड़ी को आगे बढाने मे सहयोग प्रदान कर सकते है ।