जय राजपूताना संघ ने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों की शादी मे दिया सहयोग
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जय राजपूताना संघ द्वारा संचालित क्षत्राणी कल्प परिवार शाखा नसीराबाद द्वारा तहसील पीसांगन ग्राम भांवता में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार मे दो बेटियों के विवाह में क्षत्राणी कल्प द्वारा 11,000/- का आर्थिक सहयोग किया गया। इसी दौरान क्षत्राणी कल्प से प्रेरित होकर स्थानीय उपसरपंच राजेन्द्र सिंह ने भी 11 हजार का आर्थिक सहयोग प्रदान किया । जय राजपूताना संघ द्वारा संचालित क्षत्राणी कल्प परिवार राजस्थान के विभिन्न जिलों में इस तरह से अनेक विधवा क्षत्राणियो को मासिक पेंशन , सिलाई मशीन , शिक्षा की सामग्री और अन्य प्रकार की मदद कर रहा है।क्षत्राणी कल्प की ओर से समाज के उस वर्ग को मदद या सम्बल प्रदान करने का प्रयास है जो आर्थिक रुप से असक्षम है । जिसे वास्तव में मदद की आवश्यकता है।ये समाज मे बदलाव की एक नई पहल है।इस दौरान उपस्थित सभी ग्रामवासीयों ने संघ और क्षत्राणी कल्प का आभार प्रकट करते हुए आभार व्यक्त किया। इस दौरान BDO राजेन्द्र सिंह , देवेन्द्र सिंह , दशरथ सिंह नाथुसर, दौलत सिंह ढाल , राजवीर सिंह बेवंजा , हरिसिंह राठौड़ नान्दला , लक्ष्मण सिंह , दुर्गा सिंह, केसर सिंह रणजीतसिंह आदि उपस्थित थे ।