जय मां भवानी क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन
महाराजा क्लब सरवाना विजेता, गुंदाऊ वॉरियर्स उपविजेता रही
हार जीत एक सिक्के के दो पहलू – चौहान
हाड़ेचा। राजपूत परिषद सांचौर के तत्वाधान में जुझार रतन सिंह स्टेडियम पालड़ी सोलंकीयान में तीन दिवसीय जय मां भवानी क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हुआ। समापन समारोह में मुख्य अतिथि राजपूत परिषद सांचौर के अध्यक्ष धूखसिंह कारोला,सज्जन सिंह राठौड़ गुंदाऊ, मंगल सिंह जोजावत पूर्व सरपंच बिजरोल खेड़ा, डॉक्टर भवानी सिंह पुर, उत्तम सिंह परिहार तथा विशिष्ट अतिथि गुलाब सिंह सरवाना, अर्जुन सिंह खासरवि, पब सिंह हाडेचा की उपस्थिति में हुआ। समापन समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए धूख सिंह चौहान कारोला ने कहा कि हार जीत एक ही सिक्के के दो पहलू है किसी भी खिलाड़ी को हार से निराश नहीं होना है। युवा नेता सज्जन सिंह राठौड़ गुंदाऊ ने कहां की खेल के साथ शिक्षा भी जरूरी है।इस टूर्नामेंट में महाराजा क्लब विजेता रही व गुंदाऊ वारियर्स उपविजेता रही। टूर्नामेंट में कुल 16 टीमों ने भाग लिया था।मेन ऑफ द सीरीज युवराज सिंह गुन्दाऊ,बेस्ट बॉलर रमेश सिंह सरवाना टीम,बेस्ट बेस्टमेन नरेंद्र सिंह सरवाना टीम रहे।भामाशाह के सहयोग से यह टूर्नामेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। लक्ष्मण सिंह, मदन सिंह व शैल सिंह ने एंपायर की भूमिका निभाई। कॉमेंट्री रावतसिंह, हडमत सिंह संभाली। इस दौरान जालम सिंह हाडेचा, जय सिंह बावरला, सबल सिंह, दलपत सिंह सरवाना, शिव प्रताप सिंह, चंदन सिंह, ईश्वर सिंह, भूर सिंह, शैतान सिंह, जितेंद्र सिंह, सहित कई लोग मौजूद रहे।
फोटो :- समापन समारोह में मंचासीन अतिथि व ट्रॉफी के साथ विजेता महाराजा क्लब सरवाना टीम