जय जिनेन्द्र : दर्शनों से लौट रहे श्रद्धालुओं में 2 की मौत,5 घायल

ऐतिहासिक कुंडलपुर पंचकल्याणक में हजारों लोग आ रहे हैं , इसी बीच खिमलासा से 4 गाड़ियों में कुछ श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे ।
ऐतिहासिक महामहोत्सव कुंडलपुर पंचकल्याणक से वापिस आ रहे खिमलाशा निवासी चौधरी परिवार एवं सिंघई परिवार के सदस्यों का 18 फरवरी की रात करीब 11 बजे के आसपास कार हादसा में 2 लोगो के मौके पर मौत हो थी और 5 लोग गंभीर हालत में लिए जिन को सागर श्री में भेजा गया था।

जिसमें शुभम पिता बालचंद जैन उम्र 65 साल एवं सुधाबाई पति कलू जैन उम्र 45 साल निवासी खिमलासा की मौत हो गई। कार में सवार सुषमा पति सुभाष जैन उम्र 60 साल, साक्षी पति अजय जैन उम्र 40 साल, अजय पिता मुलायम जैन उम्र 45 साल, हार्दिक पिता अजय जैन उम्र 10 साल, राजमति पिता मुलायम जैन उम्र 75 साल, मनोरमा पिता ऋषभ जैन घायल हो गए, हर्ष पिता अजय जैन उम्र 13 साल के पैर में गंभीर चोटें आईं। ड्राइवर दिनेश पिता खुमान पाल उम्र 29 साल सिर, पैर में गंभीर रूप से चाेट अाई है। इस भयानक हादसे में टवेरा गाड़ी में आए सुभाष चौधरी और श्रीमती सुधा जैन की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई और इस हादसे में पांच अन्य तीर्थ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए । घायलों का इलाज सागर श्री हॉस्पिटल में चल रहा है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment