जय भवानी राजपूत सेवा संस्थान सेड़वा में स्नेह मिलन समारोह एवम प्रतिभा सम्मान और भामाशाह सम्मान हुआ आयोजित ।
दिव्यांग जगत / सेड़वा / रघुवीर शर्मा
सेड़वा – सेड़वा तहसील मुख्यालय पर जय भवानी राजपूत सेवा संस्थान में बुधवार को चोहटन विधायक पदमाराम मेघवाल के मुख्य आतिथ्य एवं रावसा मोहन सिंह चितलवाना की अध्यक्षता में संपन्न हुआ ।
विधायक महोदय ने संस्था के विकास हेतु 20 लाख रुपए देने की घोषणा की ओर बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त समाज के 201 प्रतिभाओं और राजकीय सेवा में चयनित कुल 50 प्रतिभाओं और संस्था में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान किया गया ।
मानवेंद्र सिंह जसोल सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजस्थान सरकार का समाज के नाम संदेश का ईश्वर सिंह गंगासरा ने वाचन किया ।
संस्था के विकास में 11 नए भवन बनाने की भामाशाहों ने घोषणा की ।
इस अवसर पर राणा देवी सिंह सूराचंद,युवा नेता आजाद सिंह शिवकर, युवा उद्यमी जोगेंद्र सिंह चौहान जूना, राम सिंह चारणीम, हिंदू सिंह दूठवा,भीमसिंह सोढ़ा बिजराड़, महावीर सिंह दांतिया,प्रधान रमेश कुमार भील, सरपंच जाकब खान, तेज सिंह गंगासरा, रतन सिंह बाखासर, लोकेंद्र सिंह रावलसा,महावीर सिंह दांतिया, गजे सिंह रतोडा, उगम सिंह सिहार, पृथ्वी सिंह ढेम्बा, बुध सिंह सोमराड, गेमर सिंह जालीला, चतर सिंह सालारिया, तेज सिंह गौड़ा, हड़मत सिंह राणासर, हाथी सिंह जानपालिया,राय सिंह बाखासर,जुझार सिंह फागलिया,भाखर सिंह राणासर, राय सिंह साता, राम सिंह सोंनडी, रनछोड़ सिंह कारटीया, बचल सिंह आगिनशाह का तला, दौलत सिंह ईटादा, किशन सिंह राणासर, मेघ सिंह राणासर, लख सिंह, अमर सिंह,भीख सिंह साता,सहित सैकड़ों की संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे ।
संस्था के अध्यक्ष बहादुर सिंह बामरला ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।
प्रोफेसर महिपाल सिंह कारटीया ने संस्था का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम का सफल संचालन कालू सिंह गंगासरा ने किया ।