गोलाहेड़ा जोतराम मंदिर में जागरण , हजारों ने पाई पंगत प्रसादी
,,,,,, देसी घी के लड्डू का भोग लगाया
पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत
मुंडावरउपखंड के अंतर्गत गोलाहेडा गांव के जोतराम के मंदिर पर शनिवार को जोतराम मंडल मंदिर परिसर की संयुक्त तत्वाधान में विशाल भंडारा व जागरण महोत्सव का आयोजन किया गया । जिसमें जोतराम महाराज को देसी घी के लड्डू का भोग लगाया गया । दोपहर बाद से देर रात्रि तक हजारों श्रद्धालुओं ने पंगत प्रसादी ग्रहण गई । मंदिर के भगत मुकेश ने बताया कि शनिवार को सुबह 11:15 बजे मंदिर परिसर में 24 घंटे की अखंड जोतराम की रामधुनी की गईं । जोतराम मंडल मंदिर परिसर की ओर से जोतराम बाबा की झांकी सजाई गई । रात्रि को जागरण मे कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए । श्रद्धालुओं ने जोतराम जी के दर्शन कर पंगत प्रसादी में भाग लिया