शनिवार को हेलमेट नहीं लगाया तो ख़ैर नहीं

शनिवार को हेलमेट नहीं लगाया तो ख़ैर नहीं

पूरे प्रदेश मे पुलिस व यातायात पुलिस का रहेगा सघन अभियान

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । पुलिस महानिदेशक जयपुर के निर्देश पर पूरे प्रदेश मे
शनिवार को बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया जाएगा । यह सघन अभियान,
प्रदेश में बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं में दुपहिया वाहन चालकों और सवारी की होने वाली मृत्यु में कमी लाने हेतू चलाया जा रहा है । एडीजी ट्रैफिक राजस्थान वी.के. सिंह ने दी जानकारी दी
शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक यह अभियान चलेगा । जिसमे बिना हेलमेट के वाहन चालक मिलने पर कानूनी कार्यवाही के साथ जुर्माना वसूला जाऐगा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment