आई टी आई के छात्रों ने दिया ज्ञापन

बांदीकुई दौसा

आई टी आई के छात्रों ने दिया ज्ञापन
सुमित कुमार बैरवा /दिव्यांग जगत
खबर :-बादीकुई

अधिक फीस वसूलने का है मामला।

श्री श्याम आईटीआई बसवा रोड बांदीकुई द्वारा प्रथम वर्ष इलेक्ट्रिकल आईटीआई डिप्लोमा की ड्यू परीक्षा शुल्क निर्धारित शुल्क से अधिक वसूल किया जा रहा है। अधिक वसूली के कारण आईटीआई के छात्रों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। छात्रों ने बताया कि आईटीआई परीक्षा फॉर्म भरे जा रहे हैं जिसकी अंतिम तिथि 22/02/2022 हैं। छात्रों ने बताया कि आईटीआई प्रबंधक द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क से अधिक शुल्क वसूल किया जा रहा है। छात्रों ने कहा परीक्षा शुल्क के अलावा अतिरिक्त शुल्क बताकर ज्यादा शुल्क लिया जा रहा है, परीक्षा शुल्क समय पर जमा नहीं हुआ तो छात्रों का 1 वर्ष खराब हो जाएगा। छात्रों को अधिक राशि अदा के लिए बाध्य किया जा रहा है आईटीआई कॉलेज के छात्र चेतन प्रकाश, सूरज कुमार, सुनील कुमार, विजय, मोहित विनय, रणवीर, गौरव, हेमराज, विकास गौतम सोनू आदि ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment