हिंदू धर्म के प्रति जागरूक होना जरूरी – लक्ष्मी नारायण

हिंदू धर्म के प्रति जागरूक होना जरूरी – लक्ष्मी नारायण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । अजमेर जिले के भवानीखेडा के नजदीक ग्राम मशीनिया आशापुरा माता मंदिर में विश्व हिंदू परिषद की बैठक का आयोजन हुआ । जिसमें लक्ष्मी नारायण ने कहा कि आज हमारे देश में हिंदू धर्म के रीति रिवाज वह संस्कृति धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है । अगर आज हम हिंदू धर्म के प्रति जागरूक नहीं हुए तो आने वाले समय में युवा पीढ़ी को भारी नुकसान होने वाला है तथा धीरे-धीरे हमारा हिंदू धर्म लगभग लगभग समाप्त हो सकता है । कुछ लोग पैसे खा कर अपना धर्म परिवर्तन कर रहे हैं । आने वाले संकट को बचाने के लिए युवा पीढ़ी को जागरूक होना जरूरी है कुछ लोगों ने भजन संध्या करके पुरानी रीति रिवाजों को याद किया। मीटिंग में लगभग 20 गांव के लोग शामिल हुए । खरेखडी, अजयसर , भावता , सराधना , नाथुथला , बुधवाड़ा आंबा , मशीनिया , केसरपुरा आदि ग्राम से लोग शामिल हुए।
जिसने शैतान सिंह प्रदेश अध्यक्ष रावत महासभा , शक्ति सिंह रावत केसरपुरा सरपंच , साजन सिंह , गोपाल कहार , दिलीप सिंह , मानसिंह , शंकर सिंह , मद्नसिंह मोतीसर , पूनम , कुलदीप , जायसिंह , रामवतार रावत, गंगाराम , कानसिंह चौहान , सुरेंद्र सिंह चौहान , जयसिंह , अशोक सिंह चौहान , भूपेंद्र यादव आदि मौजूद थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment