इस्लामिया अंजुमन  वेलफेयर सोसाइटी ने राजकीय विद्यालय में 20 स्टूल  भेंट कर किया सहयोग

इस्लामिया अंजुमन  वेलफेयर सोसाइटी ने राजकीय विद्यालय में 20 स्टूल  भेंट कर किया सहयोग
-नियामत जमाला-
भादरा,27 मार्च /पिछले काफी समय से सामाजिक सरोकार कार्यो में सक्रिय इस्लामिया अंजुमन वेलफेयर सोसाइटी भादरा ने भादरा के कायमखानीबास स्थित  राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 2 में  फर्नीचर की आवश्यकता को महसूस करते हुए  विद्यालय को  20 स्टूल भेंट कर सहयोग किया है। इस्लामिया अंजुमन वेलफेयर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष गफ्फार खान जलालखानी व सदस्य नदीम खान एलमाण  ने  सोसाइटी की ओर से बुधवार को विद्यालय के अध्यापक रमेश कुमार बेनीवाल  व विद्यालय के विद्यार्थियों अरबाज़ खान, इरफान खान,रूस्तम खान व इकरामुदीन को  अंजुमन कार्यालय में सहयोग स्वरूप यह  20 स्टूल भेंट किए।  अंजुमन सदस्यों ने  इस अवसर पर अन्य लोगों से भी विद्यालय में फर्नीचर भेंट कर सहयोग करने का आग्रह किया।
फोटो- विद्यालय के लिए स्टूल भेंट करने के दौरान अंजुमन सदस्य व विद्यालय के अध्यापक व विद्यार्थी 

Author: admin

Comments (0)
Add Comment