मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
नसीराबाद चिकित्सालय मे आईओसी ने 16 लाख के उपकरण किए भेट
अजमेर । इंडियन आँयल कारपोरेशन पश्चिमी क्षेत्र पाईप लाईन रामसर द्वारा गुरुवार को नसीराबाद के राजकीय चिकित्सालय मे लगभग 16 लाख रुपए के विभिन्न कोविड चिकित्सकीय उपकरण भेट किए । आईओसी द्वारा राजकीय चिकित्सालय मे एक समारोह आयोजित किया । जिसके मुख्य अतिथि उपखण्ड अधिकारी राकेश कुमार गुप्ता थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता आईओसी सेंदडा बेस के महाप्रबंधक एम. आर. शेनई ने की । समारोह मे विशिष्ट अतिथि आईओसी के मानव संसाधन अधिकारी चन्द्र शेखर शर्मा , आईओसी रामसर के वरिष्ठ प्रबंधक आशीष शर्मा ओर वरिष्ठ अभियन्ता प्रभातीलाल सिंहल उपस्थित थे । समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि एस डी एम गुप्ता ने कहां कि कोविड की दुसरी लहर मे हमे बडी ही विषय प्ररिस्थितीयो का सामना करना पडा था । लेकिन इसके बाद भी हमने विभिन्न सरकारी उपक्रमों तथा भामाशाहों के जनसहयोग से हमने उन प्ररिस्थितियो मे भी सफलतापूर्वक संघर्ष कर इस पर काबू पाया । एस डी एम गुप्ता ने कहा कि संभावित तीसरी लहर को देखते हुए आईओसी को इस चिकित्सालय मे कोविड उपकरण उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था । जो आज हमे मिल गए । समारोह मे एस डी एम गुप्ता व महाप्रबंधक शेनई ने राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी डा. विनय कपूर , डा. कैलाश रावत , डा. प्रेमप्रकाश बालोदिया , डा. पुष्पेन्द्र प्रभाकर , डा. सुनिता जोशी , प्रदीप गुप्ता , रेखा पतरस , उषा सीवी , विजय लक्ष्मी , डेजी डेनियल , मोहम्मद सलीम , शकील अहमद , संतोष मेहरा , रामनारायण , रामेश्वर आदि का सम्मान कर सम्मानित किया गया ।