जिला किन्नौर में बारी बारिश में मनाया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

जिला किन्नौर में बारी बारिश में मनाया अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस

राजेन्द्र कुमार / दिव्यांग जगत

किन्नौर – अनुसूचित जनजाति दिव्यांग संघ जिला किन्नौर ने क्षेत्रीय अस्पताल के (मिटिंग हाल) रिकाँग पिओ में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सौजन्य से श्री करण पाटक तहसील कल्याण अधिकारी के उपस्यिति में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस मनाया । इस दिवस के दिन क्षेत्रीय अस्पताल रिकाँग पिओ के डा. अनवेषा नेगी प्रोग्राम आफिसर व डा. तहसीम प्रोग्राम आफिसर तथा शिक्षा विभाग रिकाँग पिओ डाईट से कुमारी ललिता नेगी लैकचरर व जिला कैडिनेटर विषेश रूप से उपस्थित ये । कल्याण अधिकारी ने विस्तार से राज्य व केंद्र सरकार की सभी योजनाओं के बारे बताया तथा डा. अनवेषा व डा. तहसीम ने 21 प्रकार की दिव्यांगता बारे बाताया तथा कुमारी ललिता नेगी ने दिव्यांग बच्चों की शिक्षा व मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी । संघ के पदाधिकारी प्रधान ,उप-प्रधान ,सचिव ,कोषाध्यक्ष , ओडिटर तथा जिला सदस्य सहित अन्य दिव्यांगजनों ने भाग लिया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment