विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर नसीराबाद चिकित्सालय मे आमजन को दी राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजमेर सचिव रामपाल जाट ( अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजमेर) निर्देशानुसार व तालुका विधिक सेवा समिति नसीराबाद तालुका अध्यक्ष मदन लाल सहारण के आदेशानुसार तालुका पीएलवी भरत प्रजापत ने रविवार को विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर राजकीय सामान्य चिकित्सालय नसीराबाद में स्थानीय आमजन महिलाएं व पुरुषों को 12 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत का प्रचार प्रसार किया तथा लोगो को बताया कि वर्तमान मे लाखों केस कोर्ट में पेंडिंग है । अपने केस केस के चक्कर में एक व्यक्ति का समय धन और मानसिक स्वास्थ्य सब की हानि होती है । लेकिन अगर लोक अदालत का दरवाजा खटखटाया जाए तो कई तरह केसेस का निपटारा शीघ्र ही होता है । जिसके लिए निशुल्क विधिक सहायता के पेम्पलेट वितरण कर किसी भी तरह की समस्या होने पर हेल्पलाइन नंबर 8306002101 पर संपर्क करने के बारे में बताया गया । साथ ही पेम्पलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक किया । जिसमे लाभान्वितों जनो की संख्या 80 के करीब रही।