विद्यालय में बिजली की पाठशाला में बिजली बचत की दी जानकारी

विद्यालय में बिजली की पाठशाला में बिजली बचत की दी जानकारी
-नियामत जमाला-
भादरा,28 फरवरी / स्थानीय श्रीश्याम शिक्षण संस्थान में  राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर बुधवार को बिजली की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में  संस्था प्रधान अमरनाथ शर्मा ने ऊर्जा के महत्व पर प्रकाश डाला। बिजली पाठशाला संयोजक विकास शर्मा ने पी.एम.सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 300 यूनिट फ्री बिजली योजना के बारे में  विस्तार से  जानकारी दी व बताया कि इसमें  एक किलो वॉट सोलर लगाने पर 18 हजार रूपए की  सब्सिडी  दी जाएगी, 2 किलो वाट पर 36 हजार रूपए की व 3 हजार किलो वॉट पर 54 हजार रूपए की सब्सिडी  दी जाएगी। इससे  ऊर्जा बचत के साथ -साथ पर्यावरण में  फायदा भी मिलेगा,क्योकि एक यूनिट बिजली  बनाने के लिए हमें 400 ग्राम कोयले को उपयोग में लेना पड़ता है,जबकि एक सोलर प्लेट 250 वॉट एक दिन में सूर्यताप से एक यूनिट बिजली बनाती है। कार्यक्रम में अनिल चलका ने बिजली तंत्र के बारे में बताया। कार्यक्रम में संजीव मेहरा, पवन महायच, राजकुमार पचार व विद्यार्थी मौजूद थे।
फोटो- बिजली की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान मौजूद विद्यार्थी, स्टाफ व अन्य

Author: admin

Comments (0)
Add Comment