उद्योग मंत्री शुक्ला रावत ने बानसूर वासियों को दी बड़ी सौगात।
पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत।
अलवर 20 जनवरी लंबे समय से चली आ रही मांग को किया पूरा आलनपुर से नारायणपुर (वाया बानसूर) तक दो रोडवेज बसों का किया संचालन उद्योग मंत्री ने आज आलनपुर में दो रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना। मंत्री का शाल ब माला से आलनपुर चौहारे पर किया भव्य स्वागत
बानसूर क्षेत्र से जुड़े एवं सोडावास क्षेत्र से जुड़े गांवो के लिए नारायणपुर से बहरोड बस चला कर ग्रामीणों को लाभ मिलेगा ज्ञात रहे कि 1987 के बाद बहरोड, सोडावास, बानसूर, नारायणपुर मार्ग से राजस्थान राज्य परिवहन निगम की सेवाएं बंद थी, जो आज उद्योग राज्य मंत्री शकुंतला रावत ने हरी झंडी दिखाकर आलनपुर तिराए से रवाना किया । इस मौके पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष योगेश क़ीमत राय शर्मा, मुकेश गुर्जर आलनपुर, बृजमोहन शर्मा चिरुनी, रिंकू गुप्ता बिजवाड़, राजेंद्र यादव सरपंच, रमेश अम्बावत सरपंच, भूराराम पटेल, मालाराम हवलदार, मुकेश यादव, जगदीश पूर्व सरपंच , मूलचंद नेताजी, अमीचंद रामनिवास बलराम चंदेला आलनपुर, भोरेलाल बागड़ी , रामसिंह चंदेला होटल मौजूद रहे । कार्यक्रम में शकुंतला रावत ने शकुंतला रावत का ग्रामीणों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया । बस ड्राइवर पप्पू राम मीणा, परिचालक मुकेश सैनी का भी माला पहना कर सम्मान किया गया ।