इन्द्रप्रस्थ कॉलेज की छात्रा दिव्या का हुआ इंस्पायर अवार्ड में चयन
(पंडित पवन भारद्वाज )(दिव्यांग जगत मुंडावर)
मुण्डावर उपखण्ड स्थित इन्द्रप्रस्थ महिला महाविद्यालय की बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा दिव्या का विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा दिए जाने वाले इंस्पायर अवार्ड में चयन हुआ है। भारत सरकार के विज्ञान एवं तकनीकी विभाग द्वारा छात्रा को विज्ञान के क्षेत्र में नवीनतम अनुसंधान और प्रयोग के लिए आगामी पांच वर्षों तक पांच लाख रुपए की राशि दी जायेगी। संस्थान के ट्रस्टी पंडित हरिसिंह शर्मा और चंद्रकला शर्मा के द्वारा छात्रा को उज्ज्वल की शुभकामनाएं प्रेषित की गई। प्राचार्य शिक्षाविद डॉ. डी. आर. शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की बालिकाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है, आवश्यकता है, इनको सही समय पर सही मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाए। छात्रा की इस उपलब्धि के लिए महाविद्यालय परिवार के द्वारा छात्रा को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी रफीक खान रंगरेज, सहायक प्रोफेसर अल्का चौधरी, नेहा चौधरी, राकेश कुमार यादव, शिवानी यादव, अभिनव शर्मा, कॉलेज समन्वयक अम्बिका शर्मा, संस्थान सचिव प्रेमलता शर्मा उपस्थित रहे।