भारतीय सामाजिक बल ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर विचार गोष्ठी की
-नियामत जमाला-
भादरा, 7 दिसंबर / हम भारत के लोग वैचारिक चेतना अभियान, भारतीय सामाजिक बल राजस्थान टीम ने सोमवार को संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प चढ़ाकर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी एवं संवैधानिक मूल्यों को बचाने के लिए बाबा साहेब के विचारों पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इस अवसर पर भारतीय सामाजिक बल के प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ढ़ाका , राममूर्ति स्वामी, लीलू राम तैनाण, शीशपाल आर्य व रामस्वरूप रणवा ने समता समानता और सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए बाबासाहेब के योगदान व संवैधानिक मूल्यों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भारतीय सामाजिक बल के क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। फोटो- बाबा साहेब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करने दौरान भारतीय सामाजिक बल के कार्यकर्ता