बनेवडा विधालय मे इंडियन आँयल कारपोरेशन ने लगाया जागरूकता शिविर

बनेवडा विधालय मे इंडियन आँयल कारपोरेशन ने लगाया जागरूकता शिविर

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद क्षेत्र के बाघसुरी के निकटवर्ती ग्राम बनेवड़ा की राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन द्वारा शनिवार को एक जागरूकता अभियान के तहत शिविर लगाया । शिविर मे इंडियन आँयल कारपोरेशन के आये अधिकारियों ने क्षेत्र से गुजर रही देश की धरोवर पाइप लाइनों पर होने वाली अनैतिक गतिविधियों के लिए ग्रामीणों से सहयोग मांगा और और टोल फ्री नंबर बताया , ताकि भविष्य में कभी भी क्षेत्र से गुजर रही पाईप लाईन के आस पास अवांछित गतिविधियों की सूचना तत्काल दे सके । अधिकारियों ने बताया कि पाईप लाईन के करीब किसी भी प्रकार की कोई भी अनैतिक कार्य या गड्ढा खोदता है या मकान बनाने की कोशिश करता है या और भी किसी तरह की कार्य को अंजाम देने की कोशिश करता है तो समय पर विभाग को सूचित करे । जिससे कि अनैतिक गतिविधियों को रोका जा सके । कार्यक्रम की शुरुआत शाला प्रबंधन और ग्रामीणों ने इंडियन आँयल कारपोरेशन के आये अधिकारियों का स्वागत साफा और माला पहनाकर किया । अधिकारियों ने अपने संबोधन में कई तरह के लाभ बताएं और बच्चों को कापियां और बिस्कुट वितरण किए गए । आयोजित शिविर मे कॉर्पोरेशन के अमित कुमार , सीनियर मैनेजर भरत सिंह गोपा , मैनेजर पवन कुमार वर्मा , मैनेजर कैप्टन छोटू काठात , सुपरवाइजर सूबेदार स्वर्ण सिंह , महावीर सिंह , प्रबंधक त्रिलोकचंद रोलिया , बाघसुरी ग्राम पंचायत सरपंच रेशमी देवी काठात , उपसरपंच मनीराम , चंद्राराम , रामलाल प्रजापत , कल्याणमल , कैलाश चंद , कालू रावत , शिवराज , जितेंद्र सिंह सहित गांव के सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद थे ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment