सराना के माँडर्न विधालय मे मनाया स्वतंत्रता दिवस
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित ग्राम सराना के करिश्मा मॉडर्न उच्च प्राथमिक विद्यालय में 75 वा स्वतंत्रता दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया । कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया । संस्था प्रधान श्रीमती कांता सांखला व कैलाश सांखला द्वारा ध्वजारोहण किया गया । इस कार्यक्रम में शक्ति प्रताप सिंह राठौड़ , रामलाल जाट , गोवर्धन सिंह राठौड़ व विद्यार्थियों के माता पिता व गांव के गणमान्य लोग मौजूद रहे ।