देराठू स्थित भाषाहरडी मातेश्वरी मन्दिर पर चल रहा है अनिश्चित कालीन रामायण पाठ
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । नसीराबाद के निकटवर्ती देराठू के सनोद रोड स्थित पहाडी पर विराजमान भाषाहरडी मातेश्वरी मन्दिर पर अनिश्चित कालीन अखण्ड रामायण पाठ चल रहा है । मन्दिर पुजारी ललित बिहारी शरण महाराज ने बताया कि यह अखण्ड रामायण पाठ 3 अप्रैल , सोमवार से प्रारम्भ हुआ जो अनिश्चित कालीन चलेगा । पाठ रामायणी आश्रम गोरधन से आये पंडित रोहित चतुर्वेदी , संजन दीक्षित , अर्पित पाण्डे व गोरव तिवारी द्बारा किया जा रहा है । जिसमे सरपंच विजेन्द्र सिह राठौड़ , एडवोकेट सीताराम रावत , मांगीलाल रावत , शैतान रावत , शिवजी टीटया सहित ग्राम के सभी भामाशाहो का सहयोग मिल रहा है । वही पाठ मे कैलाश पाराशर , महेन्द्र सिंह राठौड़ , भगवान दास माली , राजेश वैष्णव , सत्यनारायण पाराशर , रामसिंह राणावत , ग्यारसीलाल प्रजापति भी पठन मे सेवा दे रहे है ।