राजकीय चिकित्सालय में लम्बे समय से चल रहे चिकित्सको के रिक्त पद भरने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना आज दूसरे दिन भी जारी रहा-
राजलदेसर
संवाददाता – शिवभगवान सोनी
राजलदेसर राजकीय चिकित्सालय चल रहे लंबे समय से चिकित्सकों के रिक्त पद भरने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता मनोज देवड़ा के नेतृत्व में आज दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा ।। वर्तमान में 9 चिकित्सकों के पद में से सिर्फ दो चिकित्सको के भरोसे चल रहा ।। काफी संख्या में लोगों का समर्थन मिल रहा है ।। आज भाजपा के पूर्व पार्षद सुभाष बाल्मीकि,मुंशी, नितिन सोनी, जाकिर हुसैन,सदाम, वीरबल, मोहन सहित काफी संख्या में कस्बेवासी मौजूद थे ।। इस दौरान सुभाष बाल्मीकि ने कहा किकस्बे वासियों द्वारा काफी बार लिखित में प्रशासन को अवगत करवा चुके हैं फिर भी सुनवाई नहीं हो रही है जब तक चिकित्सकों के पद नहीं भरे जाएंगे तब तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा अगर फिर भी सुनवाई नहीं की गई तो हम सब फिर भूख हड़ताल पर बैठेंगे ।।