दो जैनों पर पड़ा आयकर विभाग का छापा,तलाश जारी

जशपुर नगर। आयकर विभाग ने सड़क निर्माण करने वाले प्रदेश कई ठेकेदारों के यहां बड़ी कार्रवाई की है। इसमें जशपुर नगर, सूरजपुर, रायपुर, कवर्धा और दुर्ग में रहने वाले ठेकेदार प्रमुख रुप से शामिल हैं। ठेकेदारों के घर सुबह ही आयकर विभाग की टीम पहुंच गई। टीम जहां विनोद जैन के रायपुर स्थित रोमंस क्यू निवास में कार्रवाई कर रही है। वहीं दूसरी ओर जशपुर स्थित उनके आवास पर भी आयकर विभाग की टीम कार्रवाई कर रही है। यहां उनके रिश्तेदार मुकेश जैन के घर भी एक टीम कार्रवाई कर रही है। बताया जा रहा है कि जीएसटी विभाग के अफसरों ने इनपुट दिया है। इसी आधार पर छापे की कार्रवाई की गई है।

मंगलवार की रात पहुंच गई थी टीम

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार कार्रवाई को लेकर 15 दिन पूर्व एक बैठक विभाग के उच्च अधिकारियों की हुई थी। इसमें पूरी रणनीति बनाई गई थी और निचले स्तर के किसी भी अधिकारी को कानों- कान खबर नहीं होने दी गई। मंगलवार की रात ही आयकर विभाग की टीम जशपुर पहुंच गई थी। लेकिन आयकर विभाग के अफसर किसी कंपनी के नाम से होटल में कमरा बुक करा कर ठहरे थे जिसकी जानकारी न जिला प्रशासन को थी ना ही पुलिस को।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment