डिग्गी मे वैष्णव समाज धर्मशाला व जल मन्दिर का लोकार्पण कार्यक्रम – 20 नम्बर को
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । मालपुरा से मात्र 15 किलोमीटर दूर और टोंक जिले में स्थित डिग्गी कल्याण जी महाराज के धार्मिक स्थल पर वैष्णव समाज की एक भव्य धर्मशाला नव निर्मित है । वहाँ आने वाली 20 नवंबर , रविवार को इस धर्मशाला का भव्य लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । जिसमें हजारों की तादाद में वैष्णव समाज बंधु शामिल होंगे । साथ ही वहाँ पर वैष्णव जल सेवा समिति कि ओर से भी एक जल मंदिर का नव निर्माण किया जा रहा है । जिसमें शीतल जल , ठंडे पानी के लिए एक वाटर कूलर लगाया जा रहा है । जिसका लोकार्पण भी धर्मशाला के लोकार्पण के साथ ही होगा । इस वैष्णव जल सेवा समिति के अध्यक्ष महावीर प्रसाद वैष्णव अनुभवानन्दी , ओर गिरीराज वैष्णव ने बताया कि इस जल मन्दिर के निर्माण का लोकार्पण राजगोपाल वैष्णव दादिया वाले , रामेश्वर वैष्णव ओर नन्दलाल वैष्णव लोकार्पण करेंगे ।
डिग्गी समिति के कोषाध्यक्ष किशन वैष्णव ने बताया कि
लोकार्पण के कार्यक्रम में वैष्णव बैरागी समाज विकास समिति डिग्गी द्वारा धर्मशाला डिग्गी में 20 नवंबर , रविवार को नवीन हॉल समाज के (भामाशाह रामस्वरूप जी ठेकेदार परिवार किशनगढ़ (थल वालो ) द्वारा निर्मित) व एक अन्य हॉल का लोकार्पण एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन भी किया जाएगा । जिसमें खुशीराम वैष्णव पंचायत समिति सदस्य अजमेर , उत्तम वैष्णव राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष युवा महासभा
और हनुमान प्रसाद वैष्णव सिरोही निवाई , गोपाल वैष्णव गुलगांव, मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत करेंगे । साथ ही विशिष्ट अतिथि रामस्वरूप वैष्णव ठेकेदार साहब किशनगढ़ , राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर वैष्णव नरहरियानंदी हरिद्वार ,प्रांतीय अध्यक्ष महेश वैष्णव जयपुर, लक्ष्मण वैष्णव लवादार टोक, केदार वैष्णव कार्यक्रम अध्यक्ष होगे । वही ओम प्रकाश वैष्णव भासु स्वागताध्यक्ष , हनुमान वैष्णव डिग्गी समिति अध्यक्ष व समस्त समिति कार्यक्रर्ताओ द्बारा आने वाले सभी समाज बन्धुओं का स्वागत करेंगे । कार्यक्रम मे राजस्थान प्रान्त व जिलो से सैकड़ो समाज के गणमान्य समाज बन्धु शिरकत करेंगे ।