देरांठू बगीची बालाजी मे संत भवन का उद्घाटन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/ अजमेर

देरांठू बगीची बालाजी मे संत भवन का उद्घाटन

अजमेर जिले के नसीराबाद के निकट देरांठू कस्बे के बगीची बालाजी मंदिर परिसर मे स्वं. गीता देवी एवं स्वं. राधाकिशन दाधीच की स्मृति मे उनके पुत्र संजय दाधीच व अजय दाधीच ने संत भवन का निर्माण कराया । जिसका नवरात्रि पर्व पर विधि विधान से पूजन कर इसका उद्घाटन सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़ के हाथो करवाया गया । कार्यक्रम मे ओमप्रकाश दाधीच , शिवप्रसाद दाधीच , रणजीत शर्मा , संजय दाधीच , बजरंग लाल लक्षकार , कैलाश पाराशर , प्रभु सिंह राठौड़ आदि उपस्थित थे । उद्घाटन के पश्चात संत भवन पर नवरात्रि पर्व के तहत रामायण मण्डल की ओर से अखण्ड रामायण पाठ प्रारम्भ किया गया ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment