राजस्थान पेंशनर समाज नसीराबाद उपशाखा समाजवादी भवन का हुआ उद्घाटन
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । राजस्थान पेंशनर समाज नसीराबाद उपशाखा पेंशनर समाजवादी का भवन का जीण उद्धार स्थानीय विधायक रामस्वरूप लाम्बा के विधायक कोष से स्वीकृत राशि 3 लाख 50 हजार से भवन का जीर्णोद्धार करवाया गया । इस लोकार्पण कार्यक्रम में पार्षद महेंद्र डाबी नगर पालिका नसीराबाद , पार्षद संदीप गुर्जर , पार्षद सरोज , पूर्व पार्षद रोहिताश शर्मा , सुभाष सांखला पार्षद एवं अतिथिगण उपस्थित थे । इस अवसर पर इस भवन मे योगदान देने वाले भामाशाहो का भी सम्मान किया गया । कार्यक्रम मे पेंशनर समाज उपशाखा नसीराबाद संरक्षक रामेश्वर कच्छावा , अध्यक्ष गजानंद शर्मा , मंत्री रामलाल जीनगर , संगठन मंत्री बालमुकुंद डाबी , वरिष्ठ उपाध्यक्ष भरत कुमार शर्मा , उपाध्यक्ष महावीर टेलर , सोहनलाल उदय , श्रीमती निशा , जरीना , मंत्री मदन लाल खारोल , कोषाध्यक्ष चम्पालाल सोनी , प्रचार मंत्री कल्याण , रामलाल वैष्णव , वी डी खान , ओकर लाल सिसोदिया , बदरुद्दीन, घीसा लाल भाटी , राम रतन , शिवकुमार शर्मा , सोहन लाल गुर्जर , राजेंद्र कुमार के साथ कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे ।