पुष्कर मे रावत समाज के मन्दिर मे नव निर्मित भवन का हुआ लोकार्पण
मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर
अजमेर । रावत महासभा राजस्थान पुष्कर के सानिध्य में रावत मंदिर पुष्कर मे निर्मित भव्य भवन का रविवार को लोकार्पण किया गया। सवा करोड़ रुपए लागत इस भवन का निर्माण लगी । इस लोकार्पण कार्यक्रम में दूरदराज गांव – गांव , ढाणी – ढाणी मजरा से रावत समाज के सभी सरदार गण , वर्तमान कार्यकारिणी के पदाधिकारी गण , भूतपूर्व महासभा के अध्यक्ष गण , भूतपूर्व पदाधिकारी गण , भूतपूर्व सर्कल अध्यक्ष गण एवं वर्तमान सर्कल अध्यक्ष गण पूरी कार्यकारिणी के साथ पधारे। साथ ही इस भव्य भवन में सहयोग प्रदान करने वाले 270 भामाशाहओं का साफा , ओपर्णा , स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता रावत महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर शैतान सिंह रावत ने की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कपालेश्वर महादेव मंदिर पुष्कर के महंत श्री श्री 1008 श्री सेवानंद गिरि जी महाराज थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में ब्रह्मा सावित्री वेद विद्यापीठ पुष्कर के आचार्य डॉक्टर बृज बिहारी पांडे के नेतृत्व में वेद पाठी पंडितों ने मंत्रोचार के साथ में भव्य भवन को गुंजायमान कर लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न कराया। अतिथि के रूप में रावत महासभा के पूर्व अध्यक्ष बीरम सिंह रावत मोहमी , ज्ञान सिंह रावत लाडपुरा , मदन सिंह रावत परबतपुरा ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर लोकार्पण कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई । लोकार्पण कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों का भी साफा , ओपर्णा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री भंवर सिंह रावत कवंलाई ने रावत महासभा राजस्थान का प्रतिवेदन पढ़कर सुनाया एवं 4 वर्ष के कार्यकाल में की गई उपलब्धियों को समाज के सभी उपस्थित रावत सरदारों के सम्मुख प्रस्तुत किया। इन उपलब्धियों एवं महासभा के प्रतिवेदन को सुनकर उपस्थित रावत सरदारों के जनसमूह ने वर्तमान रावत महासभा राजस्थान के कार्यकाल को अठारह माह के लिए बढ़ाए जाने वाले प्रस्ताव को ध्वनि मत से हाथ ऊपर उठाकर उसका अनुमोदन किया। एवं आने वाले समय में समाज को प्रगति एवं उन्नति के मार्ग पर ले जाने पर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर शैतान सिंह का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कपालेश्वर महादेव मंदिर के महंत श्री श्री 1008 श्री सेवानंद गिरि जी महाराज ने वर्तमान अध्यक्ष डॉक्टर शैतान सिंह के द्वारा किए गए कार्य की प्रशंसा की गई एवं आने वाले समय में चुनौतियों को संपूर्ण कार्यकारिणी के साथ मिलकर विजय श्री प्राप्त करने का आशीर्वाद प्रदान किया। अंत में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर शैतान सिंह ने अपना ओजस्वी उद्बोधन
उपस्थित जनसमूह के सामने प्रस्तुत किया एवं अपने ओजस्वी संबोधन से समाज को विश्वास दिलाया की मे आपके समाज का बेटा समाज को हर परिस्थितियों से उभारने का भरसक प्रयास करूंगा एवं जो भी कार्य मेरे कार्यकाल के अधूरे हैं। उन कार्यों को संपूर्ण कर रावत मंदिर जमीन का राजस्व रिकॉर्ड में अंकन कराकर पट्टा जारी करवाना , पुष्कर की सीमा में समाज के लिए 5 बीघा जमीन आवंटन करवाना तथा चार धरा की हताई लोहागल गांव में उसका जीर्णोद्धार पूरा करने का विश्वास दिलाया । कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारी गण प्रदेश कोषाध्यक्ष रूप सिंह लाडपुरा , नवयुवक मंडल के प्रदेश अध्यक्ष सूरज सिंह रावत नाला , कप्तान सिंह गनाहेडा ,
आईटी सेल के भगत सिंह रावत, राजेश सिंह , प्रेम सिंह देवगढ़ , प्रदेश मंत्री करण सिंह , गोडियावास प्रदेश सलाहकार समिति के अध्यक्ष केशर सिंह भुणाबाय , प्रदेश संयोजक तारा सिंह बोराज , प्रदेश संयोजक ओम प्रकाश गनाहेडा , रतन सिंह बोराज , रमेश सिंह समदपूरा , प्रभु सिंह जयपुर , श्रवण सिंह फौजी गनाहेडा ,
उमेद सिंह नाला , भागचंद काश्या , बीरम सिंह AEN चेनपुरा , सोहन सिंह पालरा , छोटू सिंह बवाल , बिंरदा सिंह लाडपुरा , महेंद्र मोतीसर , शंकर सिंह डूमाडा , नोरत देवगढ़ , भंवर नीमड़ी नाड़ी , शैलेंद्र व महेंद्र गवारडी , दीपू कानस , विक्रम नेडलिया , फूल सिंह कोटडा , कप्तान सिंह गनाहेडा , चांद सिंह , नारायण सिंह , आईबीएम रतन सिंह बोराज , नारायण सिंह श्रीनगर एवं रावत महासभा राजस्थान की समस्त सर्कल के अध्यक्ष गण व उनकी कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित थे। मंच संचालन नरेंद्र सिंह रावत काना खेड़ी ने किया। अंत में रावत महासभा राजस्थान के प्रदेश प्रवक्ता सुरेंद्र सिंह रावत ने उपस्थित जनसमूह का धन्यवाद ज्ञापित किया ।