जय श्री राजीविका महिला ग्राम संगठन रामसर का किया उद्घाटन

जय श्री राजीविका महिला ग्राम संगठन रामसर का किया उद्घाटन

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद ब्लॉक श्रीनगर में जय श्री राजीविका महिला ग्राम संगठन रामसर का उद्घाटन किया गया । जिसमे 18 राजीविका स्वय सहायता समूह की 150 महिला उपस्थित हुई । ब्लॉक परियोजना प्रबधंक श्रीनगर विजय कुमावत ने राजीविका की संपूर्ण जानकारी देते हुए स्वरोजगार के बारे में चर्चा की । जिसमे बताया कि महिलाओं को अगरबती , साबुन , सर्फ , ब्यूटी पार्लर , सिलाई आदि का निशुल्क प्रशिक्षण करवाया जाता है । कुमावत ने सभी महिलाओं को जीवन ज्योति और सुरक्षा बीमा के बारे में जानकारी देते हुए शत प्रतिशत बीमा करवाने के बारे में बताया गया । क्लस्टर झड़वासा में 191 एसएचजी गठन कर चुके है , साथ ही जेंडर अभियान के तहत महिलाओं को जेंडर के बारे में जानकारी देते हुए शपथ दिलाई । ग्राम संगठन उद्बघाटन मे क्लस्टर प्रभारी सुलोचना बैरवा , ग्राम संगठन टीम में पूजा , बबली कंवर , किस्मत कंवर आदि उपस्थित रही ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment