ग्राम पंचायत गिलोठ ग्राम में इंटरलॉक रोड के उद्घाटन प्रधान संतोष यादव
पंडित पवन भारद्वाज //दिव्यांग जगत 16जनवरी
नीमराना पंचायत समिति प्रधान संतोष यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने सरपंच परमानंद यादव की अध्यक्षता में उद्घाटन किया । ग्रामवासियों द्वारा गाजा बाजा से ग्राम में जुलूस निकालकर भव्य स्वागत किया गया । एवं ग्रामवासियों द्वारा प्रधान संतोष यादव को शाल उड़ाकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया । साथ ही भाजपा जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव को राठ की पगड़ी पहनाकर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया । नीमराणा प्रधान संतोष यादव ने गांव के विकास के लिए आश्वासन दिया । प्रधान संतोष बलवान सिंह ने ग्राम पंचायत के विकास कार्य गांव के मुख्य द्वार एवं जनेश्वर महाराज रास्ते में इंटरलॉक टाइल रोड बनाने की घोषणा की । स्वच्छ ग्राम पंचायत बनाने के लिए सरपंच एवं ग्राम वासियों से आग्रह किया । हर गांव को सरकार द्वारा चलाई गई हर योजना का हर नागरिक को लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा । भाजपा जिला अध्यक्ष बलवान सिंह यादव ने संबोधित करते हुए कहा नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार द्वारा हर जन कल्याणकारी योजनाओं से हर ग्राम पंचायत का विकास करने का कार्य किया जाएगा । केंद्र सरकार हर गरीब किसान वंचित लोगों को ऊपर उठाने के लिए कार्य कर रही है । गांव की समस्या सुनी एवं विकास कार्य के लिए हमेशा तत्पर रहने के लिए आश्वासन दिया। प्रत्येक विकास कार्य पारदर्शिता के साथ किए जाएंगे । केंद्र सरकार की योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए आग्रह किया। नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा संचालित जल जीवन मिशन एवं प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का लाभ क्षेत्र के सभी गांव को दिलाया जाएगा । क्षेत्र में झूठ की राजनीति करने वालों की राजनीति समाप्त अब अधिक से अधिक विकास के कार्य होंगे । गांव के हर व्यक्ति को सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा । इस अवसर जिला महामंत्री उमेद सिंह भाया जिला पार्षद वेद प्रकाश खबरी जिला संयोजक पंडित वीरू भारद्वाज मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान भाजयुमो जिला महामंत्री नगेंद्र सिंह शेखावत सरपंच संघ अध्यक्ष उमाशंकर यादव सिलारपुर सरपंच दिनेश यादव नानकवास सरपंच हाकीराम कुतीना सरपंच रविंदर चौहान गिगलाना पूर्व सरपंच योगेश चौहान गूगल कोटा सरपंच श्यामसुंदर यादव रामपाल धर्मवीर जय हिंद सोनी मुकेश लखेरा बृजेश सिंह महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कविता योगी । पंचायत समिति सदस्य रविंदर पूर्व सरपंच बाबूलाल पूर्व सरपंच मेहताब चौहान शिवराज सिंह शेर सिंह मोजीराम यादव सतीश चौहान पप्पू ठेकेदार एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।