भामाशाह भाटी परिवार की और से आज सवामणी एवं सरकारी विधालय मे हॉल व बरामदे का उद्घाटन
सुखराम मीणा /दिव्यांग जगत
सोडावास कस्बे के निकटवर्ती ग्राम क्यारा मे भामाशाह मातादीन भाटी (जिला अध्यक्ष भारतीय किसान संघ अलवर), जयराम भाटी,श्रीराम, रामस्वरूप,दाताराम भाटी एवं परिवार द्वारा स्व.श्री रामपाल जी गुर्जर एवं स्व.श्रीमती नानूडी देवी की पावन स्मृति में राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय क्यारा मे अध्ययनरत बच्चों के चहुंमुखी विकास मे चार चाँद लगाने के लिए भाटी परिवार की और से हाॅल एवं बरामदे का निर्माण करवा कर उद्घाटन समारोह मे मुख्य अतिथि मंजीत धर्मपाल चौधरी मान.विधायक मुण्डावर व सुनीता गुप्ता प्रधान मुण्डावर विशिष्ट अतिथि के रूप मे शिरकत करेगी ,साथ ही प्रसिद्ध लोक गायक जयवीर भाटी एंड पार्टी ग्रेटर नोयडा की और से सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जायेगा एवं सभी भक्तो व आंगतुको के लिए प्रसाद वितरण के रूप में बाबा हनुमान जी की विशाल सवामणि का आयोजन भी किया जा रहा है!
विधालय परिवार की और से भाटी परिवार को इस नेक और पुनीत कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित कर भविष्य मे भी सहयोग की अपेक्षा की है!