झड़वासा में 24 लाख की लागत बने बालिका गतिविधि कक्ष का लोकार्पण

झड़वासा में 24 लाख की लागत बने बालिका गतिविधि कक्ष का लोकार्पण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद उपखण्ड के ग्राम झड़वासा में शनिवार को बालिका गतिविधि कक्ष का लोकार्पण किया गया । झड़वासा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य कौशल्या यादव ने बताया कि झड़वासा के विद्यालय विकास के लिए भामाशाहों द्वारा प्राप्त करीब 8 लाख की राशि से मुख्य मंत्री जनसहभागिता योजना के तहत करीब 24 लाख की राशि से निर्मित बालिका गतिविधि कक्ष का पीसीसी सचिव व पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर द्वारा लोकार्पण किया गया।
इस मौके पर महेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया की विकास के लिए राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नही है।
जब जब भी आमजन में जरूरत होगी सरकार द्वारा इसी तरह विकास होता रहेगा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment