देवनारायण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

देवनारायण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ

पंडित पवन भारद्वाज दिव्यांग जगत

मुंड़वार उपखण्ड के समीपवर्ती पदमाड़ा कला में आठवीं देव नारायण क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारम्भ पी सी सी सचिव ललित यादव के मुख्य अतिथ में हुआ ।
इस मौके पर युवा खिलाड़ियो व ग्रामवासियों ने ललित यादव को खेल मैदान में से जा रही बिजली की लाइन के बारे में अवगत कराने पर यादव ने अधिकारीयो से बात की और दो दिन में इस गाँव व खिलाड़ियो की समस्या का समाधान करने का आश्वाशन दिया ।
इसी दौरान यादव ने खिलाड़ियो को गादुवास के नीतेश कुमार व जाट भगोला के जय भगवान का उदाहरण देते हुए अपना भविष्य को सवारने की बात कही ।
इस मौके पर ज़िला पार्षद भीमराज यादव , सूबेदार रघुवीर,हव. भूप सिंह ,रामभरोष ,रामसिंह,पवन शर्मा, अजित सिंह चौहान,नरपत सिंह, सुमेर शिक्षाविद ,चाँद सिंह यादव , सोहन सिंह ,अशोक सिंह चौहान,प्रीतम , सोनू , आदि मौजूद रहे

Author: admin

Comments (0)
Add Comment