भटियानी पंचायत में हुए लाखों की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण

भटियानी पंचायत में हुए लाखों की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भटियानी मे पंचायत द्वारा करायें गये करीब 60 लाख रुपयों की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण बुधवार को पीसीसी सचिव व पूर्व विधायक महेंद्र सिंह गुर्जर, रामनारायण गुर्जर और श्री नगर पंचायत समिति की प्रधान कमलेश गुर्जर के द्वारा किया गया।
सरपंच कोशल्या देवी तेला व ग्राम विकास अधिकारी बाबू लाल प्रजापत ने बताया की बुधवार को ग्राम पंचायत भटियानी के भटियानी सहित ग्राम जगपुरा(ढाणी), चाट व धोलादान्ता(देराठू) में कुल 11 विकास कार्य करीब 60 लाख की लागत के जिसमे सामुदायक भवन व सीसी ब्लॉक रोड़ का लोकार्पण किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं वर्तमान पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर थे । अध्यक्षता पंचायत समिति श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर ने की व विशिष्ट अतिथि रामनारायण गुर्जर व शिवशंकर हेड़ा थे । इस कार्यक्रम में सरपंच कौशल्या तेला, पूर्व सरपंच कैलाश तेला, प्रह्लाद तेला व त्रिलोक तेला ने सभी अतिथियों का साफा व माला से सम्मान किया।
इस मौके पर पूर्व जिला प्रमुख पुखराज पहाड़िया, उपसरपंच मिट्ठूलाल,श्री नगर पंचायत समिति रामसर सरपंच जालिम सिंह , श्रीनगर सरपंच दिलीप सिंह राठी, देराठू सरपंच विजेंद्र सिंह राठौड़, झड़वासा सरपंच भंवर सिंह गौड़, दिलवाड़ा से घीसा लाल, सनोद से लाडा देवी, कानपुर से सुमन देवी, काना खेड़ी से जय सिंह, फरकिया से महावीर, व पूर्व सरपंच देवकरण गुर्जर , बाघसुरी से देवेंद्र गुर्जर, लोहरवाड़ा से गोवर्धन सिंह राठौड़, बीर से जगदीश गुर्जर, लोहरवाड़ा से चतर सिंह राठौड़ तथा पंचायत समिति सदस्य नीतू गुर्जर , गोवर्धन लाल, करतार सिंह, श्री किशन गुर्जर, हनुमान, एडवोकेट राजेन्द्र सिंह रावत, नीतीश यादव व गोवर्धन गुर्जर , युवा नेता हरेंद्र सिंह गुर्जर सहित उपखण्ड अधिकारी राकेश गुप्ता, तहसीलदार भँवर लाल सेन, नायब तहसीलदार राकेश, विकास अधिकारी ताराचंद , नसीराबाद सदर थाना सीआई राजेश कुमार मीणा सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में रामप्रकाश छीपा व पुखराज टांक भटियानी व चाट से महेंद्र गुर्जर का अच्छा सहयोग रहा।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment