भटियाणी मे सीसी रोड व सामुदायिक भवनो का उद्घाटन कल बुधवार को

भटियाणी मे सीसी रोड व सामुदायिक भवनो का उद्घाटन कल बुधवार को

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर ।नसीराबाद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भटियाणी मे पंचायत द्वारा करायें गये विकास कार्यों का उद्घाटन कार्यक्रम कल बुधवार को होगा । सरपंच श्री मति कोशल्या देवी तैला ने जानकारी देते हुए बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवं वर्तमान पीसीसी सचिव महेन्द्र सिंह गुर्जर होगे वही अध्यक्षता पंचायत समिति श्री नगर प्रधान श्री मति कमलेश गुर्जर करेगी । उद्घाटन कार्यक्रम मे पंचायत समिति सदस्य हनुमान प्रसाद , वार्ड पंच साथ होगे । उद्घाटन मे पंचायत द्वारा भटियाणी के जाट मोहल्ले मे , भाम्बीयो के मोहल्ले मे लगाये सीसी ब्लॉक , गुर्जरो की पोल के पास बना भवन , जगपुरा की ढाणी खेडी बालाजी के बना भवन , चाट के गुर्जर मोहल्ले मे लगे सीसी ब्लॉक , चाट मे देव मन्दिर के पास बना भवन व चाट के अनुसूचित जाति के मोहल्ले मे लगे सीसी ब्लॉक का उदघाटन होगा ।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment