बढ़ती हुई सर्दी को देखते हुए सराना थानाधिकारी ने किया क्षेत्र का दौरा

बढ़ती हुई सर्दी को देखते हुए सराना थानाधिकारी ने किया क्षेत्र का दौरा

किसानों के कुए से केबल चोरी से बचने के लिए सावधानी के साथ सदिग्ध व्यक्ति मिलने पर तत्काल पुलिस को इतला करने की दी जानकारी

मुकेश वैष्णव/दिव्यांग जगत/अजमेर

अजमेर । नसीराबाद के कोटा रोड स्थित सराना पुलिस ने चोरी को नियंत्रण करने के लिए अरवड़ शेरगढ़ के ग्रामीणों से खेतों पर मिलकर केबल चोरी से बचने के लिए समझाइश की गई। सराना थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि बढ़ती हुई सर्दी को देखते हुए शनिवार दोपहर 2:30 बजे ग्रामीण क्षेत्र मे जाकर किसानों को समझाइश की और बताया कि खेतो के आसपास सदिग्ध दिखने वाले अनजान लोगों के बारे मे पुलिस को तत्काल जानकारी देवे । वैसे पुलिस भी अपने स्तर पर भी चोरों को पकड़ने के लिए केबल वायर खरीद परोस्त करने वाले कबाड़ीयो से भी पूछताछ कर रही है । थानाधिकारी ने भी बीट कांस्टेबलों को सूचना संकलित करने के लिए भी लगाया गया है।

Author: admin

Comments (0)
Add Comment